दालों की कीमतों में वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
भोपाल के खुदरा व थोक बाजारों में सितंबर 2026 के दौरान दालों की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की गई है। मांग बढ़ने और आवक सीमित होने के कारण आम आदमी का बजट प्रभावित हुआ है। दालों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। भोपाल के थोक किराना बाजार में साल सितंबर में तुवर दाल 19 रुपये किलो तक महंगी हो गई है। वहीं उड़द मोगर के भाव में 23 रुपये और चना दाल में 8 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि तुवर में पिछले एक सप्ताह में ही करीब 10 रुपये किलो की तेजी आई है। तुवर दाल एक सप्ताह पहले करीब 119 रुपये किलो थी जो अब बढ़कर 130 रुपये किलो हो गई है। सितंबर की शुरुआत से अब तक 19 रुपये किलो की तेजी आ चुकी है।