नए नियम से बैटरी कंपनियां परेशान
भोपाल [ महामीडिया]
प्रमुख लेड-एसिड बैटरी विनिर्माताओं ने रिसाइक्लिंग सर्टिफिकेट के नए नियम को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष चिंता जताई है। इस नियम के तहत कंपनियों को उन बैटरियों के लिए रिसाइक्लिंग सर्टिफिकेट खरीदने पड़ रहे हैं जिन्हें उन्होंने अपने खर्चे पर खुद रिसाइकल किया है। विनिर्माताओं ने सरकार से कहा है कि उपयोग की गई बैटरी एकत्र करने और उसे निजी रिसाइक्लिंग संयंत्रों में या किसी अधिकृत रिसाक्लर्स से रिसाइलकर कराने वालों को इन उत्पादों के लिए सर्टिफिकेट खरीदने को विवश नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने ऐसे रिसाइक्लिंग सर्टिफिकेट के लिए एक ऑनलाइन मार्केट का प्रस्ताव रखा है। विनिर्माताओं का मानना है कि यह बाजार उन्हें रिसाइक्लिंग संयंत्रों में निवेश करने से हतोत्साहित कर सकता है। इस में एक्साइड इंडस्ट्रीज, अमारा राजा एनर्जी ऐंड मोबिलीटी, ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजिज, लिवगार्ड एनर्जी टेक्नोलॉजिज और ओकाया पॉवर जैसी कंपनियां शामिल हैं।