ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली में बड़े होटलों का किराया बढ़ा

ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली में बड़े होटलों का किराया बढ़ा

भोपाल [ महा मीडिया] 

आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण नई दिल्ली के लग्जरी होटलों का किराया बढ़कर ₹2 लाख से ₹2.5 लाख प्रति रात (कुछ खास सुइट्स के लिए ₹14 लाख तक) पहुंच गया है। जो सामान्य कमरे ₹18,000 के आसपास मिलते थे उनकी कीमत मांग बढ़ने के कारण 4 गुना से अधिक बढ़कर ₹80,000 से लेकर ₹2.5 लाख प्रति रात तक हो गई है। ताज महल होटल, आईटीसी मौर्य, द ललित और ओबरॉय जैसे बड़े 5-स्टार होटल 10 से 14 सितंबर के बीच लगभग पूरी तरह फुल हो चुके हैं। विदेशी मेहमानों, राष्ट्र प्रमुखों और बिजनेस डेलीगेट्स की भारी आवाजाही के कारण राजधानी में कमरों की अचानक कमी हो गई है।  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। 

 

सम्बंधित ख़बरें