नवीनतम
सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों में खर्च कटौती शुरू
भोपाल [ महामीडिया] आज सोमवार को सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को खर्चों में कटौती के उपाय लागू करने का निर्देश दिया है। इसमें यात्रा खर्चों पर कड़ी रोक और चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने जैसे कदम शामिल हैं। यह आदेश खर्चों में व्यापक कटौती अभियान का हिस्सा है और इसमें स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम जैसी संस्थाएं शामिल होंगे। वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नए उपायों के तहत सभी बैठकें, समीक्षा और कंसल्टेशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाएंगे जब तक कि किसी बैठक में फिजिकल उपस्थिति को अनिवार्य न माना जाए। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले सप्ताह की उस अपील के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने अधिकारियों से मितव्ययिता अपनाने और खर्चों में संयम बरतने को कहा गया था।