सोयाबीन की कीमतों मे 2,000 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] इन दिनों सोयाबीन फिर से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कभी लागत से भी कम दाम मिलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ाने वाली सोयाबीन अब “सोना” साबित होती नजर आ रही है। बीते एक महीने में सोयाबीन के दामों में करीब 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।एक माह पहले मंडियों में 5200 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली सोयाबीन अब 7300 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच चुकी है। कृषि उपज मंडी शाजापुर और शुजालपुर में सोयाबीन की ऊंची बोली ने किसानों को राहत दी है। शुक्रवार को शाजापुर मंडी में 908 क्विंटल आवक दर्ज हुई जहां न्यूनतम भाव 3250 अधिकतम 7340 और माडल भाव 7100 रुपये प्रति क्विंटल रहा।