कतर का गैस निर्यात बुरी तरह प्रभावित

कतर का गैस निर्यात बुरी तरह प्रभावित

भोपाल [ महामीडिया] 

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण कतर का एलएनजी निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए नुकसान से कतर की कुल गैस निर्यात क्षमता का लगभग 17% हिस्सा ठप्प हो गया है। इसके चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। कतर फारस की खाड़ी में मौजूद एक छोटा-सा रेगिस्तानी देश था जहां ज्यादातर लोग मोती निकालने और समुद्र से जुड़े छोटे-मोटे कारोबार पर निर्भर थे। फिर प्राकृतिक गैस ने इस देश की किस्मत पूरी तरह बदल दी। कतर ने 90 के दशक में बड़े पैमाने पर लिक्विफाइट नैचुरल गैस बनाकर उसे होर्मुज स्ट्रेट के जरिए दुनियाभर में भेजना शुरू किया। इससे उसे हर साल अरबों डॉलर की कमाई होने लगी सिर्फ 30 साल में वह दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल हो गया। लेकिन 28 फरवरी के बाद अचानक सब बदल गया। होर्मुज स्ट्रेट होने के बाद कतर की दुनिया तक पहुंच लगभग कट गई है। तनाव की खबरों ने पर्यटन और कारोबार पर भी असर डाला है इससे देश में मंदी का खतरा बढ़ गया है। । रास लाफान औद्योगिक केंद्र में हुए नुकसान से कतर का वार्षिक राजस्व 20 अरब डॉलर घटने का अनुमान है और इस आपूर्ति संकट के तीन साल तक रहने की आशंका है। 

सम्बंधित ख़बरें