भारत के व्यापार घाटे में वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
भारत का व्यापार घाटा अचानक काफी बढ़ गया है। मार्च में जहां यह करीब 21 अरब डॉलर था वहीं अप्रैल में बढ़कर 28 अरब डॉलर पहुंच गया है। सिर्फ एक महीने में करीब 8 अरब डॉलर की गिरावट आई है । इसकी सबसे बड़ी वजह महंगा तेल, ज्यादा सोने का आयात और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का बढ़ता आयात रहा । तेल और सोने से जुड़ा घाटा अकेले करीब 2-2 अरब डॉलर बढ़ा है। लेकिन सबसे ज्यादा चिंता इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ने बढ़ाई है। मोबाइल, चिप्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान के बढ़ते आयात की वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार घाटा रिकॉर्ड 7.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आयात बढ़ने और डॉलर की मांग तेज होने से भारतीय रुपया कमजोर होता है जिससे आयात और भी महंगा हो जाता है इसे भी एक प्रमुख कारण माना जाता है।