चांदी के भावों में आज 1,722 रुपयों की गिरावट
भोपाल [ महामीडिया]
सोने-चांदी की कीमतों में आज 18 मई को गिरावट है। एक किलो चांदी का दाम 1,722 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 2.69 लाख रुपए पर थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 389 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए हो गया है।