वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भोपाल [ महामीडिया] 

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में चल रहा है । मुख्यमंत्री  के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्री भी पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया। केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें सीपी जॉन और एन. शमसुद्दीन, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर, पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, के. ए. थुलसी और ओ. जे. जनीश शामिल हैं।कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें