लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में 10 लोग मरे

लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में 10 लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] 

लखीमपुर खीरी में आज सोमवार सुबह 7.30 बजे एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी है। मैजिक में 2 महिलाओं समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी की जान चली गई है।टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। राहत कार्य शुरू किया गया है जो चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें