शेयर बाजार में आज गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 220 अंक नीचे है यह 23,400 पर आ गया है। इसके अलावा कच्चा तेल एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे कमजोर होकर खुला है। पहली बार यह 96.18 पर पहुंच गया है।