केरलम में नयी सरकार का शपथग्रहण आज
भोपाल [ महामीडिया] कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। उनके साथ 20 मंत्री भी शपथ लेंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। सतीशन लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं।