पुरुषोत्तम मास में नदी स्नान की परंपरा
भोपाल [ महामीडिया] हिंदू पंचांग में 2026 में जेठ का महीना 30 के बजाय 59 दिनों का है। क्योंकि इस बार एक एक्स्ट्रा महीना इसमें जुड़ा है। जिसे अधिक मास कहते हैं। हिंदी कैलेंडर का जेठ महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून को खत्म होगा। इसी बीच 30 दिन का अधिक मास भी रहेगा, जो कि 17 मई से 15 जून तक होगा। इस तरह जेठ महीना 59 दिनों का रहेगा। अधिक मास का सबसे खास खगोलीय पक्ष यह है कि यह सूर्य और चंद्रमा की दो अलग-अलग घड़ियों को एकसाथ चलाए रखता है। चंद्रमा की घड़ी तिथि, पक्ष और महीना बताती है। सूर्य की घड़ी मौसम, साल और संक्रांति का संकेत देती है। दोनों में स्वाभाविक अंतर है, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है और पृथ्वी सूर्य के चारों ओर। अधिक मास इस अंतर को खत्म नहीं करता, बल्कि समय-समय पर संतुलित करता है। यह भारतीय कालगणना की व्यावहारिक और वैज्ञानिक व्यवस्था है।