अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया] आज 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सांस्कृतिक आदान-प्रदान, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और समाजों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने में संग्रहालयों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।