पश्चिम बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी
भोपाल [ महामीडिया]
पश्चिम बंगाल में डाटा सेंटर,हाइपरस्केलर हब में निवेश बढ़ाने के लिए गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे भारतीय समूहों से बातचीत कर रही है। राज्य में सेमीकंडक्टर कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश भी की जा रही है। इनमें से कुछ निवेश जून में अंतिम रूप लेकर घोषित किए जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सक्षम सेवाओं के क्षेत्र में पीछे रहा है। वित्त वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया और विशेष आर्थिक क्षेत्रों से होने वाले कुल सॉफ्टवेयर निर्यात में राज्य की हिस्सेदारी केवल 2.1 प्रतिशत रही जिससे वह राज्यों में सातवें स्थान पर रहा। कर्नाटक 35 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहा।