NEET पेपर मामले में सीबीआई का लातूर में छापा
भोपाल [ महामीडिया]
सीबीआई [ CBI] ने शिवनगर इलाके में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस कोचिंग सेंटर लातूर के मुख्य ऑफिस पर छापा मारा है। सीबीआई को शक है कि कोचिंग सेंटर में गेस पेपर कैंडिडेट्स को उपलब्ध कराया गया था। साथ ही शक है कि लातूर के कुछ डॉक्टरों ने भी लीक पेपर खरीदा था। रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस का टर्नओवर ₹100 करोड़ का है। रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर को भी हिरासत में लिया गया है। रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस के महाराष्ट्र के 7 जिलों में सेंटर हैं। पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है इनमें से 5 महाराष्ट्र से हैं इनमें 2 महिलाएं हैं।