नवीनतम
श्रीलंकन एयरलाइंस के चेन्नई ऑफिस में करोड़ों की हेराफेरी
भोपाल [ महामीडिया] श्रीलंकन एयरलाइंस के चेन्नई ऑफिस में काम करने वाले कुछ भारतीय कर्मचारियों ने करीब 2.2 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। फाइनेंस विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने फर्जी इनवॉइस, पेमेंट डिटेल और सिग्नेचर बदलकर यह धोखाधड़ी की। मामले की जानकारी भारतीय जांच एजेंसियों को दे दी गई है। रकम वापस लाने और पूरे मामले की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर भारतीय एजेंसियां जांच में जुटी हुयी हैं।