भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 113 संस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 113 संस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश

भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष शिवराज चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थानों की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कृषि अनुसंधान संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की सभी 113 संस्थाओं के औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक की शुरुआत में शिवराज सिंह चौहान ने पुणे स्थित राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान संस्थान के 15 मई को किए गए औचक निरीक्षण का जिक्र करते हुए गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान संस्थान में कई कमियां और अव्यवस्थाएं सामने आईं हैं।

सम्बंधित ख़बरें