अरुणाचल और असम में बाढ़
भोपाल [ महामीडिया]
अरुणाचल और असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है । अरुणाचल के 12 जिलों में बाढ़ से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। लेकू नदी के उफान से असम के जोनाई इलाके में बाढ़ आ गई है और नेशनल हाईवे-515 भी पानी में डूब गया है। असम में 96 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। छह जिलों के 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव धेमाजी जिले में पड़ा है जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं।