राष्ट्रपति ट्रम्प ने कंपनियों को तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने की अपील की

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कंपनियों को तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने की अपील की

भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने को कहा है। ट्रम्प ने कहा कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल रह गई है लेकिन इसका लाभ ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने कहा कि लोग अब भी जरूरत से ज्यादा कीमत चुका रहे हैं जबकि तेल लगातार सस्ता हो रहा है। उन्होंने कंपनियों से पेट्रोल की कीमत करीब 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाने की अपील की है ।ट्रम्प ने कहा कि ग्राहकों से जरूरत से ज्यादा पैसे वसूलना गैरकानूनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनियों ने जल्द दाम नहीं घटाए तो उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले ट्रम्प अमेरिकी न्याय विभाग को बड़ी तेल कंपनियों की जांच के आदेश भी दे चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें