शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। आईटी और चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में Eicher Motors, Infosys और Tata Consumer Products के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। निवेशकों की नजर आज दोहा में होने वाली अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता पर भी बनी रही जिसका असर बाजार की धारणा पर देखने को मिला।