आवासीय घरों की बिक्री में छह प्रतिशत की गिरावट

आवासीय घरों की बिक्री में छह प्रतिशत की गिरावट

भोपाल [ महामीडिया] देश में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान आवासीय घरों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। यह जनवरी 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।  सप्लाई चेन में रुकावटों की वजह से देश भर में बायर्स का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ है। वित्त-वर्ष 2026 में कुल 4,04,005 यूनिट्स की बिक्री हुई है जो FY23 के बाद सबसे कम है। इस तिमाही में घरों की बिक्री सालाना आधार पर 6% घटकर 90,715 यूनिट्स रह गई है जबकि Q2 2025 में 96,285 यूनिट्स बिकी थीं। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो हाउसिंग सेल्स में 11% की गिरावट आई है। पुणे में इस तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा 15% की सालाना गिरावट दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें