उत्तर भारत में एक से चार जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना

उत्तर भारत में एक से चार जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना

भोपाल [ महामीडिया] सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1,500 किमी लंबी कम दबाव की लंबी पट्टी बनती हुई दिखाई दी है। यह उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है।मॉनसून ट्रफ बन चुकी है लेकिन फिलहाल यह हिमालय की तलहटी (फुटहिल्स) के करीब स्थित है। यह ट्रफ धीरे-धीरे दक्षिण की ओर अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचेगी  उत्तर भारत में बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर 1 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। । बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसून ट्रफ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें