महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज

महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज

भोपाल [ महामीडिया] महिला टी-20 विश्व कप  2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है।

सम्बंधित ख़बरें