आज म.प्र. के छह जिलों मे तेज बारिश का अनुमान

आज म.प्र. के छह जिलों मे तेज बारिश का अनुमान

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.में मौसम का एक मज़बूत सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। वर्तमान में मानसून ट्रफ के गुजरने से कई जिलों में भारी बारिश का दौर संभावित है। राज्य में अब तक औसत रूप से 13.2 इंच बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से थोड़ी कम है।
मौसम विभाग ने आज सोमवार को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम और कई जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें