खाद्यान्न भंडारण क्षमता में शीर्ष पर पहुंचा म.प्र.
भोपाल [ महा मीडिया] देश में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन के लिए पहचाने जाने वाला म.प्र. अब सरकारी खाद्यान्न भंडारण क्षमता में भी अग्रणी राज्यों की कतार में पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 34.94 लाख मीट्रिक टन (3,493.80 हजार टन) खाद्यान्न भंडारण की क्षमता उपलब्ध है। इस क्षमता के आधार पर मध्य प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।खास बात यह है कि पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा जैसे बड़े कृषि एवं उपभोक्ता राज्य भी भंडारण क्षमता के मामले में मध्य प्रदेश से पीछे हैं।