संसद में आज पेपर लीक रोकथाम बिल पेश होगा
भोपाल [ महा मीडिया] आज संसद में पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा बिल पेश किया जाएगा। इस बिल का नाम 'सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026' है। केंद्रीय मंत्री लोकसभा में बिल पेश करेंगे।
इस बिल के द्वारा 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी।