नवीनतम
कनाडा की क्लाइमेट टेक्नोलॉजी कंपनी भारत में रेयर अर्थ का प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी
भोपाल [महामीडिया]
कनाडा की क्लाइमेट टेक्नोलॉजी कंपनी Enervoxa भारत की वेदांता, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के साथ बातचीत करने की योजना बना रही है। कंपनी एल्युमीनियम बनाने की प्रोसेस से निकलने वाले वेस्ट (बाइ-प्रोडक्ट) से 'रेयर अर्थ' निकालने के लिए देश में एक प्रोसेसिंग प्लांट लगाना चाहती है। बॉक्साइट रेजिड्यू (जिसे 'रेड मड' भी कहा जाता है और यह एल्युमीनियम बनाने की प्रक्रिया का एक बाइ-प्रोडक्ट है) से रेयर अर्थ कॉन्संट्रेट निकालना एक नया कमर्शियल काम है। रेयर अर्थ प्रोसेसिंग पर चीन का दबदबे है और इसी को लेकर बढ़ती जियोपॉलिटिकल चिंताओं इस काम ने तेजी पकड़ी है।
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल मोटर्स और क्रूज मिसाइल जैसे डिफेंस इक्विपमेंट की टेक्नोलॉजी के लिए रेयर अर्थ एलिमेंट्स बेहद जरूरी हैं। भारत में रेयर अर्थ का काफी भंडार है लेकिन इन मिनरल्स को हाई प्योरिटी लेवल तक प्रोसेस करने के लिए बड़े इंडस्ट्रियल लेवल की सुविधाओं की कमी है। वहीं भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर भी है।