कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की कई प्रतिस्पर्धाएं
भोपाल [ महा मीडिया] ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आज पांचवां दिन है और एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। आज 27 जुलाई को भारत के खिलाड़ी कई मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। आज के दिन भारतीय खिलाड़ी तैराकी, जिम्नास्टिक, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग में किस्मत आजमाएंगे और पदक पक्का करने की कोशिश करेंगे। एथलेटिक्स की शुरुआत भी आज से हो रही है और यहां भी भारत को पदक की उम्मीद होंगी।
शाम 7:30 बजे (मंगलवार) - भारत बनाम नाइजीरिया, महिलाओं का व्हीलचेयर पूल B मैच
रात 10:05 बजे - पुतुल सोनोवाल बनाम अनवर हमदा (केन्या), पुरुषों का सिंगल्स सेक्शन D का मैच
शाम 5:30 बजे - ज्ञानेश्वरी यादव, महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)
रात 8:00 बजे - बिंद्यारानी देवी, महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)
शाम 6:15 बजे - प्रतिष्ठा सामंत, महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)
शाम 4:45 बजे - सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 16
शाम 6:00 बजे - अंकुश, पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ 16
रात 10:30 बजे - साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना) महिलाओं का 51 किग्रा राउंड 16 का राउंड
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
दोपहर 2:40 बजे - यशस पलक्ष और संतोष तमिलरासन, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1
दोपहर 3:00 बजे - मुरली श्रीशंकर, पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप A
शाम 4:20 बजे - लोकेश सत्यनाथन, पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप B
शाम 4:30 बजे - तेजस शिर्से, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1
रात 11:35 बजे - शर्मिला धनकर और शिल्पा के. शायला, महिलाओं का शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
रात 11:40 बजे - सर्वेश कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर, पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट)