राज्यों के 22 हजार करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण-पत्र लंबित

राज्यों के 22 हजार करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण-पत्र लंबित

भोपाल [ महा मीडिया] लगभग 22 हजार करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण-पत्र लंबित हैं और सरकारी धन निजी जमा खातों में वर्षों से पड़ा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015-16 से 2024-25 के बीच राज्य की राजस्व प्राप्तियां बढ़ी हैं। हालांकि इस दौरान राज्य की अपनी कर एवं गैर-कर आय की तुलना में केंद्र से मिलने वाले करों का योगदान अधिक तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2020-21 में संघीय करों का हिस्सा 32 प्रतिशत था जो 2024-25 में बढक़र 40 प्रतिशत हो गया। इसके विपरीत राज्य के अपने संसाधनों से प्राप्त आय लगभग स्थिर बनी रही। इसी तरह राजस्व व्यय भी लगातार बढ़ा है। वर्ष 2015-16 में 36.54 प्रतिशत सकल राज्य घरेलू उत्पाद के बराबर रहने वाला राजस्व व्यय वर्ष 2024-25 में बढक़र 42.69 प्रतिशत तक पहुंच गया। राशि के रूप में यह व्यय 36,464 करोड़ रुपए से बढक़र 1,06,268 करोड़ रुपए हो गया। यह जानकारी सदन मे दी गयी है। 

सम्बंधित ख़बरें