अफगानिस्तान में अफीम की खेती में भारी गिरावट

अफगानिस्तान में अफीम की खेती में भारी गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया] अफगानिस्तान में एक साल में अफीम की खेती 95 प्रतिशत तक गिर गई है। 2022 में 2,33,000 हेक्टेयिर में खेती होती थी जो 2023 में घटकर सिर्फ 10,800 हेक्टेयर रह गई है। पहले अफगानिस्तान दुनिया की 80-90 प्रतिशत अफीम और यूरोप की 95 प्रतिशत हेरोइन सप्लाई करता था। 2022 में तालिबान के मुखिया मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने पूरे देश में अफीम की खेती पर बैन लगा दिया था। बैन के बाद अफीम की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 1000 डॉलर प्रति किलो हो गई यानी 15 गुना की बढ़ोतरी हुई। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के रोक के बाद अफीम की खेती के रकबे और उत्पादन में भारी कमी दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें