म.प्र.में मूंग खरीदी के मामले को लेकर खींचतान
भोपाल [ महा मीडिया] ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी की मात्रा और तय कोटे को लेकर केंद्र और म.प्र.सरकार के बीच सीमा व नियमों का पेंच फंस गया है। किसान संघ और विपक्षी दल शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग कर रहे हैं जबकि तय दिशा-निर्देशों के चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के अनुसार नियमों के तहत तय स्वीकृत मात्रा और शुरुआती कोटे की खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद ही अतिरिक्त मात्रा बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
जबकि हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जैसे जिलों में किसान पूरी फसल खरीदने की मांग को लेकर चक्काजाम और प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जारी है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा राज्य को 4,54,580 मीट्रिक टन का कोटा स्वीकृत किया गया है।