लोक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश
भोपाल [ महा मीडिया] संसद के मानसून सत्र में आज पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। इस दौरान ध्वनि मत से बिल पेश करने के लिए वोटिंग कराई गई। इस बीच विपक्षी सांसदों ने ‘मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगें’ के नारे लगाए। संसद में लगातार हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के शोर-शराबे के कारण करीब 5 मिनट के भीतर ही दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।