नवीनतम
कैनरा बैंक के शुद्ध लाभ में 2 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] कैनरा बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 4,856 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। बेंगलुरु स्थित बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,752 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 39,684 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,063 करोड़ रुपये थी।