इंडिगो विमान की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
भोपाल [ महा मीडिया] इंडिगो विमान IGO1452 की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। पायलट ने विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलते देखा था इसके बाद फ्लाइट को राजकोट में लैंड कराया गया है। इंडिगो के विमान में पायलट क्रू समेत 194 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट के अफसरों ने फ्लाइट में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उतार लिया है।