नई दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन

नई दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन

भोपाल [ महा मीडिया]

दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन का शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास योजनाओं पर विस्तृत मंथन किया जबकि दूसरे दिन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्री नीतिगत दिशा और साझा रोडमैप पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विकसित भारत विजन को साकार करने की एक सुनियोजित रणनीति है। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रयास है जहां केंद्र और राज्यों के मंत्री तथा अधिकारी एक टीम के रूप में ग्रामीण विकास की दिशा तय कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें