भारत और नीदरलैंड्स कृषि क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करेंगे

भारत और नीदरलैंड्स कृषि क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करेंगे

भोपाल [ महा मीडिया]  

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स ने कृषि क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देश कृषि नवाचार, बागवानी और बीज क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाएंगे जिससे तकनीक-आधारित खेती और कृषि उत्पादकता को नई गति मिलेगी। नीदरलैंड्स के कृषि मंत्री सिल्वियो एरकेंस के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की गई और भविष्य की साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य तकनीक, नवाचार और ज्ञान साझाकरण के माध्यम से कृषि उत्पादकता को बेहतर बनाना था।

सम्बंधित ख़बरें