म.प्र.में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू

म.प्र.में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू

जयपुर [ महा मीडिया] म.प्र.से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 2 से 3 दिन में हो सकती है। मौसम केंद्र ने यह संकेत दिए हैं। तीन दिन तक नमी की वजह से बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। मध्य प्रदेश में मानसूनी पीरियड खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का पीरियड 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। आखिरी एक सप्ताह में अति भारी या भारी बारिश नहीं हुई।इस वजह से प्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। भोपाल, ग्वालियर समेत 25 जिलों में ही कोटा फुल हुआ है। 

सम्बंधित ख़बरें