सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की याचिका खारिज

जयपुर [महामीडिया] 

सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की उस याचिका को खारिज कर दिया है  जिसमें पार्टी ने अपने चार डेबिट-फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की अनुमति मांगी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया जिसमें पहले इस मांग को ठुकरा दिया गया था।मामले में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की बेंच ने कहा कि चूंकि चुनाव आयोग ने पार्टी का चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया है और खातों में मौजूद फंड का असली हकदार कौन है यह बड़ा सवाल अभी भी अदालत में विचाराधीन है इसलिए इस मामले की गहराई में नहीं जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें