घरेलू बाजार के लिए 14 लाख टन शक्कर का कोटा आवंटित

घरेलू बाजार के लिए 14 लाख टन शक्कर का कोटा आवंटित

जयपुर [ महा मीडिया] अब केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में 1 से 15 अक्टूबर की अवधि के दौरान बिक्री के लिए 14 लाख टन शक्कर का कोटा घोषित किया है जिसमें इंडीपेंडेंट रिफाइनरों के लिए 1 लाख टन भी शामिल है। देशभर में शक्कर की सप्लाई बनाए रखने के लिए कुल 13 लाख टन का कोटा आवंटित किया गया है जिसमें से 83 हिस्सा (10.77 लाख टन) देश के तीन टॉप शक्कर उत्पादक राज्यों को मिला है। राज्यवार आवंटन के तहत महाराष्ट्र की मिलों को 4.39 लाख टन, उत्तर प्रदेश को 4.18 लाख टन और कर्नाटक की मिलों के लिए 2.20 लाख टन शक्कर का कोटा सौंपा गया है। इससे आवंटन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में आपूर्ति सुनिश्चित करना है ।

सम्बंधित ख़बरें