भोपाल में नए डेयरी उत्पाद संयंत्र का शुभारंभ तीन अक्टूबर को

भोपाल में नए डेयरी उत्पाद संयंत्र का शुभारंभ तीन अक्टूबर को

भोपाल [ महामीडिया]

भोपाल में तैयार किए गए आधुनिक डेयरी उत्पाद संयंत्र का 3 अक्टूबर को शुभारंभ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस संयंत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में  करेंगे । भारत सरकार के 6 करोड़ रूपये के अनुदान  से तैयार इस परियोजना की कुल लागत 16.80 करोड़ रुपये है। संयंत्र की दूध प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन है। यह नया संयंत्र मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए अतिरिक्त आधारभूत संरचना उपलब्ध कराएगा। इससे दुग्ध उत्पादों के विविधीकरण और आधुनिक प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी के माध्यम से दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की क्षमता में वृद्धि होगी और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें