अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के आज से नए क्रिकेट नियम
जयपुर [ महा मीडिया] अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आज एक अक्टूबर से लागू किए गए नए क्रिकेट नियमों के तहत समय बर्बाद करने वाले बल्लेबाजों पर 5 पेनल्टी रन का प्रावधान और डे-टेस्ट मैचों में पिंक बॉल के इस्तेमाल जैसे बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके लिए आज गुरुवार को नए क्रिकेट नियम जारी किए हैं। इसमें अगर कोई प्लेयर बैटिंग करते वक्त टाइम वेस्ट करता है तो दूसरी टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे। वहीं टेस्ट मैचों में पिंक बॉल का ट्रायल शुरू होगा। सभी नए नियम आज के बाद शुरू होने वाली इंटरनेशनल सीरीज पर लागू होंगे। पहले से चल रही सीरीज पुराने नियमों के मुताबिक ही खेली जाएंगी।