भारत और यूएई के बीच समुद्र के नीचे पाइपलाइन बिछेगी
जयपुर [ महा मीडिया]
भारत ऊर्जा आपूर्ति के लिए नई रणनीति के तहत काम कर रहा है। इसके तहत भारत और यूएई के बीच समुद्र के नीचे तेल और गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है। भारत सरकार ने ओमान-यूएई से भारत तक समुद्र के नीचे पाइपलाइन परियोजना को प्राथमिकता में रखा है। पाइपलाइन ओमान और यूएई के तट से शुरू होकर अरब सागर के नीचे से गुजरते हुए गुजरात और महाराष्ट्र के तट तक पहुंच सकती है। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है। होर्मुज में तनाव के बीच भारत ऊर्जा आपूर्ति के लिए वैकल्पिक रास्ते तैयार करना चाहता है। पहले सरकार ने इस परियोजना को निजी परियोजना बताया था। शुरुआत में इसमें सिर्फ गैस पाइपलाइन की योजना थी लेकिन अब समुद्र के रास्ते कच्चा तेल लाने की संभावना पर भी तकनीकी अध्ययन शुरू हो गया है।