एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित

भोपाल [ महामीडिया] जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है । चयन समिति ने हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है।चयन समिति ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को मौका दिया है। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसे सीनियर्स पर भरोसा जताया है। स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद टीम में जगह दी गई है। पेस अटैक की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी संभालेंगी जबकि स्पिन विभाग में राधा यादव और श्रेयांका पाटिल मुख्य चेहरा होंगी। एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा।रैंकिंग में टॉप टीमों में शामिल होने के कारण भारतीय महिला टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में प्रवेश मिलने की संभावना है ।                      एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर(कप्तान),  स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

सम्बंधित ख़बरें