जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव

भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास आज शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है और गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। प्रदर्शन के दौरान टॉलस्टॉय मार्ग और जंतर-मंतर के पास भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एसीपी और इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें