भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज
भोपाल [ महामीडिया] भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।भारत के पास जिम्बाब्वे के विरुद्ध लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है।
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।