केंद्र सरकार ने ओद्योगिक महंगाई भत्ता बढ़ाया

केंद्र सरकार ने ओद्योगिक महंगाई भत्ता बढ़ाया

भोपाल [ महा मीडिया] डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज ने कार्यकारी और नॉन-यूनियन सुपरवाइजर कर्मचारियों के इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ते में वृद्धि का एलान कर दिया है। यह संशोधित भत्ता 1987, 1997, 2007 और 2017 के वेतनमान के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र कर्मचारियों पर प्रभावी होगा। यह कदम 1 जुलाई से लागू कर दिया गया है। भत्ते की यह नई दरें ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स  के ताजा आंकड़ों के आधार पर तय की गई हैं।  सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वह अपने नियंत्रण वाले उपक्रमों में इस संशोधन को तुरंत प्रभाव से लागू करा सकें। ऊर्जा, विनिर्माण , बुनियादी ढांचा और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में कार्यरत सरकारी कंपनियों के लाखों कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ते की नई दरें 

  • 1987 का वेतनमान: महंगाई भत्ता ₹18,298 तय किया गया है।
  • 1997 का वेतनमान: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 476.9% कर दिया गया है।
  • 2007 का वेतनमान: डीए की दर 241.7% कर दी गई है।
  • 2017 का वेतनमान: डीए को बढ़ाकर 55.7% किया गया है। 

लाभ और प्रभाव

  • किसे मिलेगा लाभ: महारत्न, नवरत्न और मिनी रत्न सहित विभिन्न सरकारी कंपनियों के अधिकारी व पर्यवेक्षक लाभान्वित होंगे।
  •  

सम्बंधित ख़बरें