नवीनतम
बाल आधार कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी
भोपाल [महामीडिया] अगर कोई भारतीय निवासी या एनआरआई माता-पिता अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार बनवाना चाहते हैं तो उन्हें नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाना होगा। वहां माता-पिता या कानूनी अभिभावक को बच्चे के साथ उपस्थित होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। एजेंसी ने नामांकन और अपडेट के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की पूरी सूची जारी की है। यह दस्तावेज पहचान, पते, रिश्ते और जन्मतिथि को साबित करने के लिए दिए जा सकते हैं। यह नियम विदेशों में रहने वाले भारतीयों नेपाल और भूटान के नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों पर भी लागू होता है जो आधार के लिए नामांकन करवाना चाहते हैं।