त्रि-भाषा नीति पर नई गाइडलाइन जारी
भोपाल [ महा मीडिया] सीबीएसई ने त्रि-भाषा नीति पर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार इस साल 10वीं में पढ़ रहे छात्रों को तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके तहत वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी और विदेशी भाषा को बीच में बदलने की बाध्यता भी नहीं होगी।