संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तान की किरकिरी
भोपाल [ महामीडिया]
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वार्षिक खुली बहस में बोलते हुए उन्होंने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के क्रूर चेहरे को उजागर किया। राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने इस महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने पर चीन को बधाई देते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि संघर्ष की स्थितियों के दौरान नागरिकों की रक्षा करना अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने का एक केंद्रीय तत्व है। भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराता है और नागरिकों की जान जाने के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का आह्वान करता है।